Class 8 Hindi Assam | Chapter 8 Bharat Darshan (भारत दर्शन) | Scert Assam | SEBA
Chapter 8
(भारत दर्शन)
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
(क) ‘भारत दर्शन’ पाठ तुम्हें कैसा लगा?
उत्तर: यह पाठ मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि इससे भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक इमारतों और महत्वपूर्ण मंदिरों के बारे में उपयोगी जानकारी मिली।
(ख) रेलगाड़ी में फेरीवाले क्या-क्या बोलते हैं?
उत्तर: फेरीवाले अपने सामान बेचने के लिए कहते हैं— “गरम चने ले लो”, “बादाम ले लो”, “ताज़ा फल ले लो” आदि।
(ग) शराइघाट का पुल किस नदी पर है?
उत्तर: शराइघाट का पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है।
(घ) कोलकाता में बच्चे किस स्टेशन पर उतरे?
उत्तर: बच्चे हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे।
(ङ) दक्षिण भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है?
उत्तर: विजयवाड़ा रेलवे जंक्शन।
(च) ‘माया नगरी’ किस शहर को कहते हैं?
उत्तर: मुंबई को ‘माया नगरी’ कहते हैं।
(छ) ‘पेठा’ कहां की प्रसिद्ध मिठाई है?
उत्तर: आगरा की।
(ज) बच्चों ने डॉल्फिनें कहाँ देखीं?
उत्तर: बच्चों ने डॉल्फिनें चिल्का झील में देखीं।
(झ) तेलुगू किस राज्य की भाषा है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश।
2. संक्षेप में उत्तर दो:
(क) पुरी में सबसे आनंददायक क्या रहा?
उत्तर: जगन्नाथ मंदिर के दर्शन, समुद्र की लहरें देखना और चिल्का झील में नौकायन सबसे आनंददायक रहा।
(ख) मुंबई को ‘बॉलीवुड’ क्यों कहते हैं?
उत्तर: क्योंकि हिंदी फिल्म उद्योग का मुख्य केंद्र मुंबई है।
(ग) मुंबई में बच्चों ने क्या देखा?
उत्तर: बच्चों ने नरीमन प्वाइंट, चौपाटी, जुहू बीच, मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, ताज होटल, एलिफेंटा गुफाएँ और फिल्म कलाकारों के बंगले देखे।
(घ) दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थल लिखो।
उत्तर: राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, इंडिया गेट, लालकिला, कुतुब मीनार, राजघाट, जंतर–मंतर, जामा मस्जिद, अक्षरधाम।
(ङ) ताजमहल के बारे में क्या जानते हो?
उत्तर: ताजमहल शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। यह प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
3. यात्रा कार्यक्रम से संबंधित प्रश्न:
(क) भारत भ्रमण कितने दिनों का है?
उत्तर: कुल 13 दिनों का।
(ख) सबसे लंबी रेल यात्रा कौन-सी है?
उत्तर: मुंबई से कोणार्क की रेल यात्रा—36 घंटे 35 मिनट।
(ग) गुवाहाटी से दिल्ली पहुँचने में कितना समय लगता है?
उत्तर: 38 घंटे 55 मिनट।
(घ) हावड़ा–पुरी एक्सप्रेस का समय 22:35 है—घड़ी में क्या बजे होंगे?
उत्तर: रात 10:35 बजे।
4. सही विकल्प चुनिए:
(क) ‘सिटी ऑफ जॉय’ — कोलकाता
(ख) कोणार्क प्रसिद्ध है — सूर्य मंदिर
(ग) एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील — चिल्का
(घ) गेटवे ऑफ इंडिया — मुंबई
(ङ) मुंबई किस राज्य में? — महाराष्ट्र
5. अतिरिक्त प्रश्न–उत्तर:
(क) रमेन को स्टेशन छोड़ने कौन आया?
उत्तर: उसकी माँ, पिता और दादा।
(ख) कलिंग का रण किससे संबंधित है?
उत्तर: सम्राट अशोक से।
(ग) होटल ताज किसने बनवाया?
उत्तर: जमशेदजी टाटा ने, वर्ष 1903 में।
(घ) भोपाल गैस त्रासदी कब हुई?
उत्तर: 1984 में।
(ङ) राष्ट्रपति भवन के उद्यान का नाम क्या है?
उत्तर: मुगल गार्डन।
(च) रमेन ने अपनी बहन और दादा के लिए क्या खरीदा?
उत्तर: बहन के लिए घड़ी और दादा के लिए खादी का कुर्ता।