Class 8 Hindi Assam Chapter 10 || Gokul Leela || गोकुल लीला

Chapter 10
गोकुल लीला 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:
1. दोनों पदों में से तुम्हें कौन सा पद अधिक अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर: मुझे पहला पद अधिक अच्छा लगा, क्योंकि उसमें नन्हे कृष्ण के शिशु रूप का बहुत ही मनमोहक वर्णन किया गया है।

2. दूसरे पद को पढ़कर बताओ कि तुम्हारे अनुसार उस समय कृष्ण की उम्र क्या रही होगी?
उत्तर: मेरे अनुसार उस समय कृष्ण की उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष रही होगी।

3. पहले पद में घुटनों के बल चलने वाले कृष्ण का जो वर्णन किया गया है, उसे अपनी हिंदी में प्रस्तुत करो।
उत्तर: नन्हे कृष्ण नंद के आंगन में अपनी परछाई को पकड़ने के लिए घुटनों के बल चलते हैं और हँसते हुए किलकारियाँ मारते हैं। उनकी मुस्कान से पूरा आंगन गूंज उठता है, जिसे देखकर यशोदा उन्हें गोद में लेकर दूध पिलाती हैं।

4. मक्खन चुराकर भी कृष्ण अपनी चतुराई से कैसे मां का मन मोह लेता है — उसका वर्णन अपने शब्दों में करो।
उत्तर: जब कृष्ण माखन चोरी करते पकड़े जाते हैं, तो वे भोलेपन से कहते हैं कि माखन उन्होंने नहीं खाया। उनकी यह मासूम चतुराई देखकर यशोदा क्रोधित नहीं होतीं, बल्कि मुस्कुराकर उन्हें गले लगा लेती हैं।

5. सही उत्तर में सही निशान लगाओ:

(क) श्री कृष्ण घुटनों के बल चलते हुए—
✅ किलकारी कर रहा था।
(ख) नंद का आंगन—
✅ मणियों से जड़ा हुआ था।
(ग) कृष्ण के मुंह पर मक्खन लगा हुआ था, क्योंकि—
✅ वह माखन चुराकर खा रहा था।

6. उत्तर दो:
(क) नंद के आंगन में कृष्ण किसका प्रतिबिंब पकड़ने के लिए दौड़ता था?
उत्तर: कृष्ण अपने ही प्रतिबिंब को पकड़ने के लिए दौड़ता था।

(ख) कृष्ण के झूठ पकड़े जाने पर यशोदा ने क्या किया?
उत्तर: यशोदा ने छड़ी फेंक दी और मुस्कुराकर कृष्ण को गले लगा लिया।

(ग) यशोदा बार-बार नंद को क्यों बुलाती है?
उत्तर: कृष्ण की बाल लीला देखकर यशोदा आनंदित हो जाती हैं और नंद को बुलाकर यह दृश्य दिखाना चाहती हैं।
(घ) माता यशोदा बालक कृष्ण को किस तरह दूध पिलाती है?
उत्तर: माता यशोदा बालक कृष्ण को गोद में उठाकर अपने आँचल से ढककर प्रेमपूर्वक दूध पिलाती हैं।

(ङ) किलकारी मारकर हँसते हुए कृष्ण का मुँह कैसा दिखता है?
उत्तर: जब श्रीकृष्ण किलकारी मारकर हँसते हैं, तो उनके छोटे-छोटे दो दूध के दाँत दिखाई देते हैं, जिससे उनका चेहरा और भी प्यारा लगता है।

(च) ‘मैया मैं नहीं माखन खायौ’ — इसके समर्थन में कृष्ण क्या सफाई देता है?
उत्तर: कृष्ण सफाई देते हुए कहते हैं कि माखन उनके मुँह में उनके साथियों ने लगाया है, उन्होंने खुद माखन नहीं खाया।

(छ) बालक कृष्ण ने माखन-चोरी के आरोप से बचने के लिए क्या चालाकी की?
उत्तर: कृष्ण ने कहा कि उसके छोटे-छोटे हाथ माखन के बर्तनों तक नहीं पहुँचते, इसलिए वह माखन नहीं चुरा सकता। उसने मुँह से दही पोंछकर और दोना छिपाकर अपनी बात को सच्चा दिखाने की कोशिश की।

(ज) क्या बालक कृष्ण माखन-चोरी के आरोप से बच पाया? यदि नहीं, तो माता यशोदा ने उसके साथ कैसा व्यवहार किया?
उत्तर: कृष्ण माखन-चोरी के आरोप से नहीं बच पाया, लेकिन उसके भोलेपन को देखकर यशोदा का क्रोध शांत हो गया और वे मुस्कुराकर उसे गले से लगा लेती हैं।

(झ) घुटनों के बल चलते हुए बालक कृष्ण के रूप-सौंदर्य का अपने शब्दों में वर्णन करो।
उत्तर: जब नन्हा कृष्ण घुटनों के बल चलता है और अपनी परछाई को पकड़ने की कोशिश करता है, तब उसकी मुस्कान और दो दूध के दाँत उसके रूप-सौंदर्य को और मनमोहक बना देते हैं। उसे देखकर यशोदा सहित सबका मन मोहित हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Step-by-Step Guide to MMLSAY Registration (with screenshots)

কি ও কী: পার্থক্য ও ব্যবহারের ধরন