Class 6 Hindi Assam | Chapter 10 - बाघ और बटोही | Bagh Aur Botohi | NCERT | SCERT ASSAM

Chapter 10
बाघ और बटोही

1. 'बाघ और बटोही' कहानी को अपने शब्दों में बताओ।
उत्तर: जंगल में एक बूढ़ा बाघ रहता था। वह शिकार नहीं कर पाता था। उसे दलदल के पास एक सोने का कंगन मिला। उसने सोचा कि कंगन का लालच देकर किसी आदमी को फँसाएगा। एक बटोही कंगन के लालच में बाघ की बातों पर विश्वास करके तालाब में उतर गया और दलदल में फँस गया। फिर बाघ ने उसका शिकार कर लिया।

2. प्रस्तुत चित्रकथा 'बाघ और बटोही' से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: हमें लालच में आकर किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है।

3. उत्तर लिखो:
(क) बूढ़े होने पर बाघ ने क्या तरकीब सोची?
उत्तर: बाघ ने सोने के कंगन का लालच दिखाकर किसी को दलदल में फँसाने की तरकीब सोची।

(ख) बाघ ने किसका लालच देकर बटोही को तालाब में फँसाया?
उत्तर: बाघ ने सोने के कंगन का लालच दिया।

(ग) बाघ की बातें सुनकर बटोही ने क्या किया?
उत्तर: बटोही ने बाघ की बातों पर विश्वास किया और तालाब में उतर गया।

(घ) तालाब में उतरते ही बटोही का क्या हाल हुआ?
उत्तर: तालाब में उतरते ही बटोही दलदल में फँस गया।

(ङ) आखिरकार बाघ ने बटोही का क्या हाल किया?
उत्तर: बाघ ने बटोही का शिकार कर उसे खा लिया।

4. निम्नलिखित शब्दों से वाक्य बनाओ:
किताब: मेरे पास एक अच्छी किताब है।
गाय: हमारी गाय दूध देती है।
मकान: सामने वाला मकान बहुत बड़ा है।
कलम: मेरी कलम नीली स्याही वाली है।
बहन: मेरी बहन बहुत प्यारी है।

5. पढ़ो, समझो और लिखो:
(क)
ष + य = ष्य → मनुष्य, भविष्य
द + ध = द्ध → बुद्धि, प्रसिद्ध
द + य = द्य → विद्या, विद्यार्थी
ष + ट = ष्ट → दुष्ट, स्पष्ट

(ख)
इ = चित्र, शिकार, किताब
ई = लड़की, दीपक, भीतर
उ = बहुत, सुबह, छुट्टी
ऊ = धूप, पूर्ण, खूबसूरत

6. समान अर्थ वाले शब्दों को मिलाओ:
तालाब = पोखर
आसमान = गगन
लालच = लोभ
स्वर्ण = सोना
बटोही = पथिक

7. संख्याओं को अक्षरों में लिखो:
१६ = सोलह
१५ = पंद्रह
२७ = सत्ताईस
२१ = इक्कीस
१४ = चौदह

Comments

Popular posts from this blog

৮ম পে কমিশন ও ডিএ বৃদ্ধি ২০২৬: কেন্দ্রীয় সরকারি কর্মীদের জন্য বছরের সবচেয়ে বড় সুখবর! একলাফে কতটা বাড়বে আপনার বেতন?

Step-by-Step Guide to MMLSAY Registration (with screenshots)

Assam Government Holiday List 2026: Official Calendar, Festivals & PDF