Class 8 Chapter 1 | भारत हमको जान से प्यारा है | Assam | NCERT
Class 8 (Eight)
Chapter - 1
भारत हमको जान से प्यारा है
1. सही-गलत कथनों पर निशान लगाओ:
(क) सबको अपना देश प्यारा होता है। [✓]
(ख) भारत बहुत समय से दुनिया का गौरव है। [✓]
(ग) कोई नहीं चाहता कि देश टूटे। [✓]
(घ) हमारे देश में हिंदू-मुस्लिम में एकता नहीं है। [×]
(ङ) हम सभी भारतवासी हैं। [✓]
(च) भारत में कई भाषाएँ बोली जाती हैं। [✓]
2. गीतांश का भाव:
भारत के अलग-अलग राज्यों में लोग मिल-जुलकर रहते हैं। भाषाएँ भले अलग हों, पर सबका दिल एक है। सबको गर्व है कि वे भारतीय हैं।
3. भारत 'दुनिया की शान' क्यों है?
(i) यहाँ कई भाषाओं वाले लोग प्रेम से रहते हैं।
(ii) भारत के त्योहार और संस्कृति अनोखी है।
(iii) सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं।
4. देश के लिए हमारा कर्तव्य:
देश और तिरंगे का सम्मान करें। जरूरत पड़ने पर देश के लिए बलिदान देने से भी पीछे न हटें।
5. भाषाएँ और उनके राज्य:
(i) असमिया - असम
(ii) गुजराती - गुजरात
(iii) मराठी - महाराष्ट्र
(iv) मिजो - मिजोरम
(v) पंजाबी - पंजाब
(vi) बांग्ला - त्रिपुरा
(vii) मलयालम - केरल
(viii) तमिल - तमिलनाडु
Comments
Post a Comment