Class 8 Hindi SCERT | मैडम मेरी क्यूरी | Lesson 3 | Class 8 Hindi | Seba Books Answer | मैडम मेरी क्यूरी | Lesson 3 | Class 8 Hindi | Seba Books Answer

Lesson 3

मैडम मेरी क्यूरी

1. उत्तर दो:

(क) मेरी क्यूरी का संक्षिप्त परिचय दो।

उत्तर: मैडम मेरी क्यूरी का परिचय: 7 नवंबर 1867 को पोलैंड में जन्म। उन्होंने पोलोनियम, रेडियम और रेडियोधर्मिता की खोज की। 1903 में भौतिकी और 1911 में रसायन के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

(ख) मैडम क्यूरी को किस किस विषय में और कब-कब नोबेल पुरस्कार मिले थे?

उत्तर: मैडम क्यूरी को 1903 में भौतिकी में और 1911 में रसायन में‌ नोबेल पुरस्कार मिले थे।

(ग) मैडम क्यूरी ने किन चीजों की खोज की? शोध कार्य के समय उन्हें कौन सी परेशानियांँ उठानी पड़ी?

उत्तर: मैडम क्यूरी ने 'पोलोनियम' तत्व, 'रेडियम' और 'रेडियोधर्मिता' की खोज की थी। शोध कार्य के समय उन्हें बहुत परेशानियांँ उठानी पड़ी थी जैसे - लैब की कमी, उपकरणों की कमी, टीबी और एनीमिया जैसी बीमारियाँ।

(घ) मेरी क्यूरी की खोज मानव समाज के लिए किस तरह लाभकारी सिद्ध  हुई?

उत्तर: मेरी क्यूरी की खोजों का लाभ: रेडियोधर्मिता ने शरीर के अंदर देखने और कैंसर के इलाज में मदद की।

(ङ) रेडियोधर्मी रश्मियों की कौन-सी विशेषताएंँ हैं?

उत्तर: रेडियोधर्मी किरणों की विशेषताएँ: असली-नकली हीरे की पहचान और शरीर के अंदरूनी हिस्से देखने में सक्षम।

(च) मेरी क्यूरी की मृत्यु पर अलवर्ट आइनस्टाइन ने क्या कहा था?

उत्तर: आइंस्टाइन का कथन: "उनका नाम हमेशा बेदाग रहेगा, मानव समाज उनकी महान खोजों को याद रखेगी।"

2. सही उत्तर चुनकर लिखो:

(क) मैडम क्यूरी की बड़ी पुत्री का नाम आइरीन/ पियारे /जूलियट था।

उत्तर: आइरीन

(ख) पियरे क्यूरी की मृत्यु सड़क दुर्घटना/ बीमारी /बुढ़ापा के कारण हुई?

उत्तर: सड़क दुर्घटना।

(ग)मेरी को दूसरी बार भौतिक शास्त्र/ रसायन शास्त्र /अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।

उत्तर: रसायन शास्त्र

(घ) मैडम क्यूरी को मधुमेह/ कैंसर/ एनिमिया की बीमारी हुई थी।

उत्तर: एनिमिया

(ङ) पोलैंड/ फ्रांस /भारत /इटली में मैडम क्यूरी का जन्म हुआ था।

उत्तर: पोलैंड

3. खाली जगहों को पूर्ति करो:

(क) क्यूरी दंपति का यह शोध कार्य धैर्य.............. और.............. की विशाल था।

उत्तर: अध्यवसाय, आत्मोउत्सर्ग

(ख) मेरी ने इस विश्वयुद्ध में अपनी बेटी आइरीन के साथ.............. इकाई का गठन किया और सेविका बनकर घायलों की.............. की।

उत्तर: सचल एक्सरे, चिकित्सा

(ग) मानव समाज उनकी................ खोज और महान..............… कार्यों को हमेशा याद रखेगा।

उत्तर: युगांतरकारी, कल्याणकारी

4. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) पियरे क्यूरी के सहयोगी कौन थे?

उत्तर: बैकरेल।

(ख) मेरी क्यूरी की दोनों बेटियों के नाम बताओ।

उत्तर: आइरीन क्यूरी और ईव क्यूरी।

(ग) कितने सालों तक मेरी क्यूरी ने घरेलू शिक्षिका का काम किया था?

उत्तर: चार सालों तक।

(घ) मेरी क्यूरी की बड़ी बहन का नाम क्या था?

उत्तर: ब्रोन्या।

(ङ) किन-किन क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है?

उत्तर: नोबेल पुरस्कार पांच क्षेत्रों में दिया जाता है- भौतिक,रसायन शास्त्र, चिकित्सा, साहित्य और शांति।

(च) कब अर्थशास्त्र को भी नोबेल पुरस्कार के अंतर्गत शामिल किया गया?

उत्तर: 1969 ई. में।

(छ) नोबेल पुरस्कार की शुरुआत किसने की?

उत्तर: स्वीडन निवासी 'अल्फ्रेड नोबेल' ने।

(ज) डायनामाइट किसने आविष्कार किया था?

उत्तर: अल्फ्रेड नोबेल ने।"

Comments

Popular posts from this blog

৮ম পে কমিশন ও ডিএ বৃদ্ধি ২০২৬: কেন্দ্রীয় সরকারি কর্মীদের জন্য বছরের সবচেয়ে বড় সুখবর! একলাফে কতটা বাড়বে আপনার বেতন?

Step-by-Step Guide to MMLSAY Registration (with screenshots)

Assam Government Holiday List 2026: Official Calendar, Festivals & PDF