Class 7 Hindi Solutions | Lesson 4: मेरी राजस्थान यात्रा | Assam Board

Lesson 4

मेरी राजस्थान यात्रा

1. सही विकल्प चुनकर उत्तर दो:

(क) उत्तर: अखबार में प्रकाशित करना चाहती थी।

(ख) उत्तर: सर्दी की छुट्टियों में।

(ग) उत्तर: यहाँ के प्रत्येक भबन में गुलाबी रंग का उपयोग किया गया है।

(घ) उत्तर: जैसलमेर, माउंट आबू, उदयपुर, जयपुर।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) निकिता ने गुवाहाटी से दिल्ली तक की यात्रा किस रेलगाड़ी से की?

उत्तर: निकिता ने गुवाहाटी से दिल्ली तक की यात्रा राजधानी एक्सप्रेस से की।

(ख) राजस्थान का 'स्वर्ण शहर' किस शहर को कहा जाता है? 

उत्तर: जैसलमेर को राजस्थान का ‘स्वर्ण शहर’ कहा जाता है।

(ग) राजस्थान के किस स्थान पर विश्व प्रसिद्ध उँटों का मेला लगता है?

उत्तर: पुष्कर में राजस्थान का विश्व प्रसिद्ध ऊँट मेला लगता है।

(घ) राजस्थान के एक प्रसिद्ध नृत्य के नाम का उल्लेख करो।

उत्तर: ‘घूमर’ राजस्थान के एक प्रसिद्ध नृत्य है।

पाठ के आस-पास

1. पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान की तरह असम भी एक महत्वपूर्ण राज्य है। असम के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल करो और उनकी एक तालिका बनाओ।

उत्तर:मुख्य पर्यटन स्थल हैं - 

  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • मानस राष्ट्रीय उद्यान
  • माजुली द्वीप
  • काकोचांग झरना
  • कामाख्या मंदिर
  • हुल्लोंगापार गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य।

2. अगर तुम्हें गुवाहाटी से जयपुर की यात्रा रेलगाड़ी से करनी हो तो कौन-कौन-सी ट्रेनों से जा सकते हो, पता लगाओ और एक सूची बनाओ।

उत्तर: गुवाहाटी एक्सप्रेस, कवि गुरु एक्सप्रेस।

3. भारत के मानचित्र में राजस्थान कहाँ है, देखो और उसकी चारों सीमाओं से लगे राज्यों/ देशों के नाम लिखो।

उत्तर: राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इससे लगे राज्य हैं: हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और गुजरात।

4. क्या तुम कभी कहीं घूमने गए हो ? अगर हाँ तो उस यात्रा के बारे में तुम्हें जो कुछ याद है, कक्षा में सुनाओ।

उत्तर: हाँ, मैं पिछले साल शिमला गया था। वहाँ की ठंडी हवा, बर्फीले पहाड़, और सुंदर प्राकृतिक दृश्य बहुत यादगार थे।

भाषा–अध्ययन

1. समानार्थक शब्द:

आओ, कुछ और समानार्थी शब्द जाने:

  • सूर्य = आदित्य, रवि, सूरज।
  • आग = अग्नि, ज्वाला, अनल।
  • पानी = जल, नीर, अंबु।
  • हाथ = हस्त, कर, पाणि।
  • रात = रजनी, रात्री, निशा। 
  • पानी = चाँद, शशि, मयंक।

अब तुम नीचे दिये गए शब्दों के दो-दो समानार्थी शब्द लिखो:

(i) सागर = ……….. ………

उत्तर: समुद्र, जलधि।      

(ii) पुस्तक = ………. ………

उत्तर: ग्रंथ, किताब। 

(iii) पेड़ = ………. ………..

उत्तर: वृक्ष, पेड़।               

(iv) पक्षी = ……… ………..

उत्तर: चिड़िया, खग।

2. विपरीतार्थक शब्द: 

नीचे के वाक्यों को ध्यान से देखो:

1. लिखित परीक्षा के बाद मौखिक परीक्षा होगी।

2. डरपोक मत बनो, निडर बनो।

3. प्रश्न सरल था या कठिन?

उपर के प्रत्येक वाक्य में मोटे अक्षरों में छपे शब्द एक दुसरे के अलग अथवा विपरीत अर्थ दे रहे हैं। ऐसे शब्दों को विपरीतार्थक शब्द अथवा विलोम शब्द कहते है। 

अब तुम कम से कम बीस शब्द संकलित करो ओर उनके विपरीतार्थक शब्द लिखो:

(i) दिन – रात।

(ii) न्याय – अन्याय।

(iii) अमीर – गरीब।

(iv) स्वाधीन – पराधीन।

(v) आदि - अतं।

(vi) प्रश्न – उत्तर।

(vii) अंदर – बाहर।

(viii) अहिंसा - हिंसा।

(ix) देश - विदेश।

(x) सत्य - असत्य।

(xi) अमृत - विष।

(xii) पुराना - नया।

(xiii) दुश्मन - मित्र।

(xiv) आजादी- बंधन।

(xv) मुश्किल- आसान।

(xvi) गुरु – शिष्य।

(xvii) मिशाल – बेमिशाल।

(xviii) सुख – दुःख।

(xix) ज्ञानी – अज्ञानी।

(xx) पुरुष – स्त्री।

3. (क) को चिन्ह का प्रयोग:

मैंने हरि को बुलाया।

माँ ने बच्चे को सुलाया।

पिताजी ने मुझको एक कलम दी। 

मोहन ने रमेश को मिठाई दी।

वाक्य में जिस पर ‘क्रिया’ के कार्य का फल पड़ता है तथा जिसे कुछ देने अथवा जिसके लिए कुछ करने का भाव प्रकत होता है, उसके साथ को चिह्न का प्रयोग किया जाता है। अब ऐसे पाँच वाक्य और लिखो जिनमें ‘की’ चिह्न का प्रयोग किया गया हो और शिक्षक को दिखाओं।

उतर: (i) रीमा को भूख लगी है।

(ii) मुझे पिताजी को लेकर हॉस्पिटल जाना है।

(iii) पापा ने भैया को मारा।

(iv) मैने एक भूखे को खाना खिलाया।

(v) रिया ने आज सबको मिठाई बाटा।

(ख) ‘से’ चिह्न का प्रयोग:

मैं कलम से लिखता हूँ।

किसान बैल से खेत जीतता है।

पेड़ से पत्ता गिरा।

मेरे पिताजी दिल्ली से आए है।

वाक्य में कर्ता जिस साधन के द्वारा क्रिया को संपन्न करता है, उसके साथ ‘से’ चिह्न की प्रयोग होता है। इसके अलवा जब किसि का अन्य किसी से अलगाव प्रकत हो, तब भी ‘से’ चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

अब तुम ऐसे पाँच वाक्य और लिखो जिनमें से चिह्न का प्रयोग हो और शिक्षक शिक्षिका को दिखाओं:

उत्तर: (i) आज नानी से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

(ii) मुझे दादाजी से बात करनी है।

(iii) राम से कलम मांगकर लाओ।

(iv) हमे सबसे मिलजुकार रहना चाहिए।

(v) मांँ मुझसे कह रही थी।

आओ, एक खेल खेलते हैं: कक्षा के सभी विद्यार्थी दो समूहों में बँट जाओ। अब पहले समूह का एक विद्यार्थी कोई ऐसा एक वाक्य बोलो जिसमें ‘को’ चिह्न का प्रयोग हो। उसके बाद दूसरे समूह का एक विद्यार्थी उसी तरह एक ऐसा वाक्य बोलो जिसमें ‘से’ चिह्न का प्रयोग हो। खेल बिना रुके चलते रहना चाहिए। जो समूह सही वाक्य बनाता जाएगा, उसकी जीत और जो सही वाक्य नहीं बना सकेगा उसकी हार मानी जाएगी। है न मजेदार!!!

4. सकारात्मक, नकारात्मक और प्रश्नबोधक वाक्य:

जिस वाक्य से किसी बात के होने का बोध हो उसे सकारात्मक वाक्य कहते हैं। जैसे- हमने खाना खा लिया। वह चला गया।

जैसे – हमने खाना खा लिया। वह चला गया।

जिस वाक्य से किसी बात के न होने का बोध हो उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं।

 जैसे – हमने खाना नहीं खाया। वह नहीं गया।

जिस वाक्य से किसी प्रकार के प्रश्न किए जाने का बोध हो उसे प्रश्नबोधक वाक्य कहते हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में पूर्ण विराम की जगह इस (?) चिह्न का प्रयोग किया जाता है। जैसे- क्या तुमने खाना खा लिया? क्या वह चला गया?

आओ, निम्नलिखित वाक्यों को पहचानें और उनका प्रकार बताएँ: 

  1. प्रश्नवाचक वाक्य।
  2. नकारात्मक वाक्य।
  3. सकारात्मक वाक्य।
  4. नकारात्मक वाक्य।
  5. प्रश्नवाचक वाक्य।
  6. नकारात्मक वाक्य।
  7. सकारात्मक वाक्य।