Class 7 Hindi Solutions | Lesson 3: एक तेजस्वी और दयावान बालक | Assam Board

Lesson 3 

एक तेजस्वी और दयावान बालक

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) विरेश्वर ने साहस का परिचय कैसे दिया?

उत्तर: विरेश्वर ने साहस का परिचय तब दिया जब उन्होंने घोड़े की गाड़ी के नीचे आए एक छोटे बच्चे को बड़ी फुर्ती से बचाया। उनकी इस बहादुरी से सभी ने उनकी प्रशंसा की।

(ख) नरेंद्रनाथ के गुरु कौन थे? गुरु से वह कैसे मिला?

उत्तर: नरेंद्रनाथ के गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। अपने मन में उठ रहे प्रश्नों के उत्तर खोजते हुए वे एक दिन दक्षिणेश्वर काली मंदिर में रामकृष्ण परमहंस से मिले।

(ग) नरेंद्रनाथ ने संन्यास लेने के बाद क्या किया?

उत्तर: संन्यास लेने के बाद नरेंद्रनाथ ने पूरे भारत की यात्रा की। इस यात्रा में उन्होंने विलासिता और प्रजा की दरिद्रता देखी, साथ ही अंधविश्वास और कुसंस्कारों का भी अनुभव किया। उन्होंने एक शक्तिशाली और स्वतंत्र भारत का सपना देखा।

(घ) विश्व धर्म सम्मेलन कब और कहांँ आयोजित हुआ था?

उत्तर: विश्व धर्म सम्मेलन 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित हुआ था।

(ङ) 'रामकृष्ण मिशन' नामक संस्था का प्रधान उद्देश्य क्या है?

उत्तर: 'रामकृष्ण मिशन' का मुख्य उद्देश्य पूरी दुनिया के गरीब और बेसहारे लोगों की सेवा करना है।

(च) स्वामीजी ने युवा शक्ति का आह्वान किसलिए किया था?

उत्तर: स्वामीजी का विश्वास था कि देश की युवा शक्ति देश के भविष्य को बदल सकती है। इसलिए उन्होंने युवाओं से तन-मन से स्वस्थ होकर देश के लिए काम करने का आह्वान किया।

2. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) वीरेश्वर रास्ते से गुजरते हुए भिखारियों को बुलाकर क्या करता था?

उत्तर: वीरेश्वर रास्ते से गुजरते हुए भिखारियों को बुलाकर अपना और घर का सामान दान में दे देता था।

(ख) स्कूल में विरेश्वर का नाम क्या रखा गया था?

उत्तर: स्कूल में विरेश्वर का नाम नरेंद्रनाथ रखा गया था।

(ग) संन्यास लेने के बाद नरेंद्रनाथ किस नाम से लोकप्रिय हुए?

उत्तर: संन्यास लेने के बाद नरेंद्रनाथ 'स्वामी विवेकानंद' के नाम से लोकप्रिय हुए।

(घ) अमेरिकी मीडिया ने स्वामीजी को किस नाम से नवाजा था?

उत्तर: अमेरिकी मीडिया ने स्वामीजी को 'साईक्लोनिक हिंदू' का नाम दिया था।

3. अतिरिक्त प्रश्न उत्तर:

(क) विरेश्वर का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर: विरेश्वर का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता के एक वकील के परिवार में हुआ था।

(ख) स्वामी विवेकानंद के माता-पिता का नाम क्या था?

उत्तर: उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था।

(ग) कॉलेज में पढ़ते समय नरेंद्रनाथ का प्रिय विषय क्या था?

उत्तर: कॉलेज में पढ़ते समय नरेंद्रनाथ का प्रिय विषय दर्शनशास्त्र था।

(घ) कितने वर्ष की अवस्था में नरेंद्र ने गेरुवा वस्त्र धारण किया था?

उत्तर: नरेंद्र ने 25 वर्ष की अवस्था में गेरुवा वस्त्र धारण किया था।

(ङ) स्वामी विवेकानंद का देहांत कब हुआ था?

उत्तर: 4 जुलाई 1902 को वेल्लूर मठ में स्वामी विवेकानंद का देहांत हुआ था।

4. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद करो:

उत्तर:

  • हिमालय = हिम + आलय
  • मेघालय = मेघ + आलय
  • विद्यार्थी = विद्या + अर्थी
  • महोत्सव = महा + उत्सव
  • सूर्योदय = सूर्य + उदय
  • विद्यालय = विद्या + आलय
  • पूर्वोत्तर = पूर्व + उत्तर

Comments

Popular posts from this blog

৮ম পে কমিশন ও ডিএ বৃদ্ধি ২০২৬: কেন্দ্রীয় সরকারি কর্মীদের জন্য বছরের সবচেয়ে বড় সুখবর! একলাফে কতটা বাড়বে আপনার বেতন?

Step-by-Step Guide to MMLSAY Registration (with screenshots)

Assam Government Holiday List 2026: Official Calendar, Festivals & PDF