Class 6 Hindi Solutions | Lesson 4: धरती माता का पत्र | Assam Board

 Lesson 4

धरती माता का पत्र 

3. प्रस्तुत प्रश्नों के उत्तर दो:

(क) धरती माता ने मनुष्य को क्या दिया?

उत्तर: धरती माता ने अनाज, फल, लकड़ी, और कपास जैसी जीवन उपयोगी चीजें दीं।

(ख) लोग धरती माता को कैसे नुकसान पहुंचा रहे हैं?

उत्तर: लोग कारखानों का गंदा पानी नदियों में छोड़कर, वाहनों से वायु प्रदूषित करके, और जंगल काटकर धरती माता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

(ग) पेड़-पौधे उगाने के फायदे क्या हैं?

उत्तर: पेड़-पौधे उगाने से हरियाली बढ़ती है, शुद्ध हवा मिलती है, और ऑक्सीजन भी प्राप्त होती है।

(घ) संतुलन बिगड़ने से क्या होगा?

उत्तर: संतुलन बिगड़ने से भू-भाग रेगिस्तान में बदल सकता है, और शुद्ध वायु व जल की कमी हो सकती है।

5. आओ, नीचे की तालिका से शब्दों के जोड़े बनाएं:

उत्तर: कल-कारखाना, हरा-भरा, पेड़-पौधे, घर-द्वार, काम-काज, बाल-बच्चे, पाला-पोसा

6. पूर्ण वाक्य में उत्तर दो:

(क) यह पत्र किसने लिखा है?

उत्तर: धरती माता ने बच्चों को लिखा है।

(ख) धरती माता की उम्मीदें किस पर हैं?

उत्तर: धरती माता की उम्मीदें बच्चों पर हैं।

(ग) धरती माता ने वस्त्र के लिए क्या दिया?

उत्तर: धरती माता ने कपास दी है।

8. ऋ,अं,अः का प्रयोग करके चार चार शब्द बनाओ:

उत्तर: 

ऋ - कृपा, मृग, कृष्ण, पृथ्वी

अं - पतंग, बंद, सुंदर, संतुलन

अः - दुःख, मुलतः, छः, अतः

9. 'को' और 'से' का प्रयोग करके खाली [......] जगह भरो:

उत्तर: 

  • राम ने रावण को मारा।
  • कलम से लिखो।
  • रोहन को बुलाओ।
  • बालक छत से गिर पड़ा।
  • प्यासे को पानी दो।
  • रीमा घर से निकली।
14. बारहखड़ी का प्रयोग कर कुछ शब्द बनाओ:
उत्तर: 
[आ] की मात्रा से: आम, काम, राम, पानी
[इ] की मात्रा से: दिन, मिल, किताब, दिल
[ई] की मात्रा से: सीता, पीना, गीला, सीमा
[उ] की मात्रा से: गुलाब, सुर, लुट, सुमन
[ऊ] की मात्रा से: फूल, पूरा, दूध, सूरज
[ए] की मात्रा से: खेल, मेज, सेब, रेल
[ऐ] की मात्रा से: बैल, जैतून, पैदल, बैठ
[ओ] की मात्रा से: मोर, तोता, कोयल, सोना
[औ] की मात्रा से: औरत, दौड़, सौदा, चौक
[अं] की मात्रा से: अंगूर, संजीव, संजय, संध्या
[अः] की मात्रा से: प्रातः, वृक्षः, निःस्वार्थ, अतः